फोटो-27- मंदिर में स्थापित लक्ष्मण और सीता की मूर्ति के बीच से गायब भगवान राम की मूर्ति। संवाद न्यू?
- फोटो : HARDOI
सुरसा थाना क्षेत्र के अंधर्रा गांव में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर से शनिवार रात काले पत्थर से बनीं भगवान श्रीरामचंद्र की मूर्ति चोरी हो गई। घटना का पता रविवार सुबह तब चला जब पुजारी मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे।
पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। अंधर्रा गांव में ठाकुरद्वारा मंदिर है। इस मंदिर में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ति स्थापित थीं। गांव निवासी राजीव रतन सिंह के मुताबिक मंदिर लगभग 100 वर्ष पुराना है और लगभग इतनी ही पुरानी मूर्तियां भी यहां हैं। भगवान श्रीराम की मूर्ति काले पत्थर की थी।
रविवार सुबह मंदिर के पुजारी मुनान पूजा के लिए गए तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। मंदिर के अंदर पहुंचने पर लक्ष्मण और सीता की मूर्ति तो मिली, लेकिन भगवान राम की मूर्ति मौके से गायब थी। ग्रामीणों की तरफ से इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर सुरसा थाने में दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मूर्ति चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद