फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर बरसे लक्ष्मीकांत

Fri, 08 May 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को 556 करोड़  रुपये किसानों को मुआवजा देने के लिए दे चुकी है लेकिन प्रदेश सरकार न तो सर्वे सही तरीके से कर पाई और न ही किसानों का हाल जानने कोई मंत्री किसी पीड़ित की दहलीज तक पहुंचा।
विज्ञापन


उन्होंने यह बात गांधी भवन हाल में भाजपा के महासंपर्क अभियान कार्यशाला के उद्घाटन के बाद कही। डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि प्रदेश का किसान आत्महत्या कर रहा है, किंतु सर्वे के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।

आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं लेकिन कोई भी मंत्री किसानों के दरवाजे पर उनका दर्द जानने नहीं पहुंचा। भाजपा सांसद व मंत्री न सिर्फ पहुंचे बल्कि जो मदद हो पाई की। कार्यकर्ताओं से कहा कि हमने सदस्य से कार्यकर्ता बनाने की अद्वितीय प्रक्रिया का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन


हम विश्व के सबसे बड़े दल बनकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कहा कि 26 मई को केंद्र सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर बूथ स्तर पर संपर्क अभियान शुरू हो जाएगा। कार्यकर्ता बूथ तक जाकर नए बने सदस्यों से संपर्क करेंगे। यह अभियान 15 जून तक चलेगा।

कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखेंगे। इस मौके पर प्रवासी पशुपति शंकर, जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, अभियान प्रमुख अखिलेश पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद सुरेंद्र पाल पाठक, गंगा सिंह चौहान, सतीश वर्मा, सुरेंद्र दुबे, सुरेश चंद्र मिश्र भी मौजूद रहे।

जेबकतरों ने शाहाबाद के भाजपाई राजेंद्र मिश्र की जेब से 35 हजार एवं उपाध्यक्ष गंगाराम राठौर की जेब काटकर पांच हजार रुपये पार कर दिए। इसकी सूचना पर कुछ देर के लिए हलचल मच गई, लेकिन मामला शांत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें