फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी कार, मंडी समिति के अधिकारी की मौत

Tue, 07 Mar 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र के सूरतपुरवा गांव के पास रविवार देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई। इससे कार में बैठे मंडी समिति के वरिष्ठ विपणन अधिकारी (एसएमआई) की मौत हो गई। कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफ र कर दिया गया। सभी लोग बारात से लौट रहे थे। 
विज्ञापन


जिला जालौन के कसबा उरगांव निवासी राममिलन (55) पुत्र मंगल सिंह उन्नाव के बांगरमऊ मंडी में एसएमआई पद पर तैनात थे। राममिलन रविवार रात गांव निवासी संतोष के भाई विकास की शादी में शामिल होने कछौना के बाण गांव गए थे। साथ में बांगरमऊ निवासी जितेंद्र कटियार (46) पुत्र राजेश्वर ,ओमप्रकाश (38) पुत्र बंदी, कौशल (30) पुत्र प्रभुदयाल, अभिषेक (28) पुत्र शिवस्वरूप गुप्ता भी थे। द्वारचार के बाद खाना खाकर रात करीब 11 बजे सभी लोग कार से बांगरमऊ लौट रहे थे। कार कौशल चला रहे थे। 

माधौगंज थाना क्षेत्र में सूरतापुरवा गांव के पास जला हुआ ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था। तभी कार बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। राममिलन की मौके पर ही मौत हो गई। साथी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। राममिलन के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। परिजन सोमवार सुबह पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दो पुत्र शिवम और सत्यम हैं। शिवम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। परिजन शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें