फोटो-30- संडीला तहसील में लूट की वारदात की जानकारी देता स्टांप वेंडर जयराम राठौर। संवाद
- फोटो : HARDOI
संडीला में कार सवार युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने स्टांप वेंडर से मारपीट कर 25 हजार रुपये लूट लिए।
कस्बा निवासी जयराम राठौर तहसील में स्टांप वेेंडर हैं। जयराम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह स्टांप लेने हरदोई शहर जा रहे थे। तहसील के पास बस का इंतजार कर रहे थे, इस बीच वहां आई कार में सवार चार युवकों ने उनसे हरदोई ले चलने की बात कह साथ बैठा लिया।
जयराम ने बताया कि लखनऊ हरदोई मार्ग पर कोल्डड्रिंक फैक्टरी के पास कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जेब में रखे 25 हजार रुपये और फोन छीन लिया। उसे कार से उतारकर भाग गए। वह प्राइवेट बस से कस्बा लौटे। शनिवार दोपहर तहसील पहुंचे जयराम ने दुकानदारों व साथी वेंडरों को घटना के बारे में बताया। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।