हरदोई। कोरोना संकट के चलते स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की प्रैक्टिस पर रोक लगी हुई है। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप अनुमति दिलाए जाने की मांग की है।
कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे 10 स्क्वायर क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि कोरोना महामारी से 22 मार्च से स्पोर्ट्स स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए बंद हैं। खुले में नियमित अभ्यास न हो पाने से वह अपने खेलों में पिछड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब शराब की दुकानें नियमित खुल रहीं हैं तो फिर स्टेडियम भी खोल देना चाहिए। जिससे खिलाड़ी अभ्यास कर सकें। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंप कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर सौरभ पाल, दीपक सिंह, अमित कुमार, गौरव पाल, प्रीतेश सिंह, ओमकार वर्मा, राहुल राठौर, शिवम पाल आदि मौजूद रहे।