पिहानी। राजकीय महाविद्यालय में नारी सशक्तीकरण के तहत शनिवार को छात्राओं की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रोफेसर विवेक कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वॉलीबाल मैच में जीडीसी की टीम ए ने टीम बी को 20-09 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
प्रोफेसर विवेक तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के बराबर हैं। शहर ही नई गांवों में भी लोगों ने दोनों में अंतर करना बंद कर दिया है। यह समाज को आगे बढ़ाने की सकारात्मक सोच है। नारी सशक्तीकरण में शिक्षा और खेल, दोनों की की भूमिका बेहद अहम है।
टीम-ए व टीम-बी के बीच वॉलीबाल मैच खेला गया। मैच में टीम ए की सुमैय्या खातून, नैंसी सिंह व सुदामा ने कप्तान रोशनी के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम को 20-09 के अंतर से जीत दिलाई। टीम बी की ओर से कप्तान चांदनी गुप्ता के साथ ही मुस्कान व शुभी मिश्रा ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मंगल किरण, चीफ प्रॉक्टर डॉ. भैयालाल, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. माला पाठक व मनोज मिश्रा मौजूद रहे। चीफ प्रॉक्टर डॉ. भैयालाल ने बताया कि सोमवार को महाविद्यालय में बालिकाओं की बैडमिंटन व मंगलवार को शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।