फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबीकूद में मोबीन व हेमा प्रथम रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 71वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को भी विभिन्न खेल हुए।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में मो. मोबीन अहमद प्रथम, मो. लारेब द्वितीय व आरिफ तृतीय रहे। बालिका वर्ग में हेमा प्रथम, शिखा देवी द्वितीय व जीनत बानो तृतीय रहीं। गोला फेंक में मियाज प्रथम, शोभित मिश्रा द्वितीय व तृतीय लारेब रहे। बालिका वर्ग में अनामिका प्रजापति प्रथम, प्रियंका द्वितीय व सीबा तृतीय रहीं। चक्का फेंक सब जूनियर बालक वर्ग में मो. नियाज प्रथम, लवकुश मौर्या द्वितीय व नितिन पटेल तृतीय रहे। इसके बालिका वर्ग में शिखा देवी प्रथम, अनामिका द्वितीय व शीबा तृतीय रहे।
इसके अलावा जूनियर वर्ग में लंबी कूद में बालक वर्ग में रामजीवन प्रथम, शाहरुख अली द्वितीय व विपिन पाल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मनीषा यादव प्रथम, ऋतु कनौजिया द्वितीय व सीमा देवी तृतीय रहीं। ट्रिपल जंप बालक वर्ग में रामजीवन प्रथम, कमल किशोर द्वितीय व शिवम सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सीमा देवी प्रथम, ज्योति सक्सेना द्वितीय व लक्ष्मी देवी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग गोला फेंक में बालक वर्ग में मोनिंदर कुमार प्रथम, अमित पाल द्वितीय, अमित कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शनवाली कश्यप प्रथम, शिवानी पाल द्वितीय, अद्वितीय शर्मा तृतीय रही। चक्का फेंक बालक वर्ग में मोनिंदर कुमार प्रथम, शाहरुख अली द्वितीय व अभिनव पाल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शनवाली कश्यप प्रथम, मनीषा यादव द्वितीय व अद्वितीय शर्मा तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में बालक वर्ग में लंबी कूद में मनीष प्रथम, मनीष मिश्रा द्वितीय व अजीत कुमार द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में शैली प्रथम, सुहानी पांडे द्वितीय व सबरीन बानो तृतीय रहीं। प्रबंधक कीर्ति सिंह, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें