फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों से उठने लगीं चिंगारियां

Thu, 21 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। घरों और प्रतिष्ठानों में एसी, कूलर चालू हो गए हैं। दूसरी तरफ बर्फ फैक्ट्री, आरओ चिलर प्लांटों में भी बिजली की खपत बढ़ गई है। इससे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ा है। जिससे ट्रांसफार्मरों से चिंगारियां उठने लगी हैं। इन चिंगारियों से लोगों को हादसों की आशंका सता रही है।
विज्ञापन


उधर, विद्युत उपकरणों की जांच के लिए हर वर्ष गर्मियों से पहले अनुरक्षण कार्य कराया जाता है, लेकिन इस वर्ष अभी अनुरक्षण कार्य शुरू नहीं कराया गया। कुछ स्थानों पर छोटे ट्रांसफार्मर भी लगाकर लोड बांटने का प्रयास किया गया है। उधर, जिले को तकरीबन 60 मेगावाट बिजली आपूर्ति की आवश्यकता है लेकिन कारपोरेशन से महज 25 मेगावाट बिजली मिल रही है। हालांकि करीब 20 मेगावाट बिजली हरियावां व लोनी चीनी मिलों से मिल जाती है। जिससे काम चल जाता है लेकिन मिल बंद होने पर बिजली की किल्लत होती है।

लोड वाले ट्रांसफार्मर
- शहर के सिनेमा चौराहे पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। गर्मियों में ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है। हालांकि लोड कम करने का प्रयास किया गया है।
- बड़े चौराहे पर उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए 630 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन यह ट्रांसफार्मर भी गर्मियों में शोलों में तब्दील हो जाता है। पिछले वर्ष बडे़ चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर में आग लग चुकी है।
विज्ञापन

- जिंदपीर चौराहे से कैनाल रोड और ओवरब्रिज के नीचे के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति के लिए अरुणा पार्क के पास दो ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। इनमें एक ट्रांसफार्मर 630 केवीए का है, जबकि दूसरा ट्रांसफार्मर 250 केवीए का है। लोड बढ़ने पर पिछले वर्ष गर्मी में आग लगने के बाद सर्दियों में भी एक बार आग लग चुकी है।

वर्जन
 छोटे ट्रांसफार्मर लगने से काफी हद तक लोड काबू हुआ है, हालांकि गर्मी अधिक होने पर लोड बढ़ेगा। ऐसे में जल्द अनुरक्षण कार्य शुरू कर विद्युत उपकरणों की जांच की जाएगी।- दिलीप यादव, उपखंड अधिकारी द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें