हरदोई। उन्नाव में जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता की मौत की खबर सुनते ही सपाई कलक्ट्रेट पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कहा कि जब तक लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धरने पर बैठे रहेंगे, तब तक जिले में भी धरना जारी रहेगा।
पूर्व जिला अध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उन्नाव पीड़िता के परिजनों को त्वरित न्याय और आरोपियों पर कठोर दंड देने की मांग करते हैं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में हर जगह अपराध की बाढ़ आई है लेकिन अब सपाई शांत नहीं रहेंगे। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को सौंप कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर रहमत अली, अमित सिंह, संदीप, जितेंद्र वर्मा, दीपक मिश्रा, प्रशंात मिश्रा, परिवेश श्रीवास्तव, केपी यादव आदि मौजूद रहे।