फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी उमेश कुमार सिंह की वापसी ने इतिहास दोहराया

Fri, 18 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पुल‌िस - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
विज्ञापन
हरदोई। तबादला के लगभग 18 दिनों के बाद शासन ने एक बार फिर यहां एसपी रहे उमेश कुमार सिंह को तैनाती दी है। इससे जिले में फिर इतिहास दोहराया गया है। उनसे पहले प्रमुख अफसरों के रूप में तत्कालीन एसपी जमुना प्रसाद की भी करीब दो माह के भीतर और लगभग 6 माह के भीतर तत्कालीन डीएम बीबी सिंह की वापसी हुई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रमोशन पाकर जिले में ही तैनाती पाने वाले प्रमुख अफसरों ने भी इतिहास बनाया है। एक बार तैनात रहे फिर प्रमोशन या फिर उसी पद पर वापसी करने वाले अफसरों की सूची भी लंबी है। कुल मिलाकर शासन की पसंद बनने वाले अफसर जिले में लोगों के बीच भी खासी पसंद बने हैं। पिछले 20 वर्षों में प्रशासनिक अमले पर नजर डाले तो इतिहास अपने को दोहरा रहा है।  
विज्ञापन


* वर्ष 1997 में पुलिस अधीक्षक पद पर जमुना प्रसाद की करीब दो माह के अंतराल में ही वापसी हुई थी।
* वर्ष 2001 में डीएम के पद पर बीबी सिंह की करीब 6 माह के अंतराल में वापसी हुई थी।
* वर्ष 2016 में एसपी पद पर करीब 18 दिनों के अंतराल में उमेश कुमार सिंह की वापसी हुई है।

इन अफसरों ने भी रचा इतिहास
* आनंद द्विवेदी ने सीडीओ के रूप में ज्वाइन किया, फिर यहीं पर प्रमोशन पाकर डीएम बनें। वर्ष 2014 में उनका यहीं निधन हो गया।
* विजय कुमार गुप्ता ने एडीएम के पद पर ज्वाइन किया था। यहीं पर प्रमोशन पाकर सीडीओ बने।
* लक्ष्मी शंकर सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर ज्वाइन किया था, प्रमोशन के बाद एडीएम भी यहीं बने।
* अशोक शुक्ला पहले तहसीलदार के पद पर आएं। एसडीएम बन कर जिले में आएं। ट्रांसफर के तीन बाद 2016 में फिर एसडीएम के पद पर ज्वाइन किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें