फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गृहमंत्री अमित शाह के संसद में दिए गए कथित बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से निकलकर अंबेडकर पार्क पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसके बाद सोल्जर बोर्ड चौराहा, घंटाघर मार्ग होते हुए वापस पार्टी कार्यालय चले गए।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली के नेतृ़त्व में नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि गृहमंत्री को बर्खास्त किया जाए। गृहमंत्री के बयान को देश की जनता की भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बयान संविधान विरोधी है और इससे भाजपा का चेहरा भी बेनकाब हो गया है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी, प्रदेश सचिव डा. अरुण मौर्या, जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, फूलचंद्र वर्मा, अजय सिंह पाल, रामज्ञान गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें