फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: काव्यपाठ में नम्रता, निबंध में रोशनी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती पर शनिवार को जीआईसी में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। काव्यपाठ में पाली के पंत इंटर कॉलेज की नम्रता और निबंध में एएसवीवी इंटर कॉलेज की रोशन प्रथम रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव ने किया। एकल काव्यपाठ में पंत इंटर कॉलेज की नम्रता, सेठ बाबू राम भारती इंटर कॉलेज की श्रुति और रफी अहमद किदवई इंटर काॅलेज के सौरभ क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। निबंध में एएसवीवी इंटर कॉलेज की रोशनी, रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज के शिवांश दीक्षित और सेठ बाबूराम भारती इंटर कॉलेज की प्रज्ञा क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विनय कुमार मिश्र, सुरेंद्र कुमार, राजीव वाजपेयी, ममता राना, शताक्षी मिश्रा, स्वाति चंदेल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन रमेश चंद्र वर्मा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें