फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमले के आरोपियों की मदद में उतरी सपा, भतीजे का दावा दे रहे राजनीतिक रंग

विज्ञापन
फोटो-42-विकास सिंह। आर्काइव
विज्ञापन
हरदोई। बीती 26 अगस्त को सवायजपुर में क्षेत्रीय विधायक के भतीजे पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सपा आरोपियों के पक्ष में मजबूती से सामने आ गई है। विधायक के दबाव में कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाकर सपा नेताओं ने एक ज्ञापन मंगलवार को अपर जिलाधिकारी को सौंपा। जिला पंचायत सदस्य के परिजनों (आरोपियों) की तरफ से भी प्राथमिकी दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। उधर दूसरे पक्ष से विधायक के घायल भतीजे के भाई छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने सपा का नाम लिए बिना मामले को राजनीतिक रंग दिए जाने का आरोप लगाया है। एक सपा नेता पर पूरे मामले में सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने और लोगों को भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज करें, सुरक्षा दें नहीं तो करेंगे भूख हड़ताल : अजय सिंह
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय सिंह पाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पार्टी की जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल के परिवार पर भाजपा विधायक के भतीजे अजीत सिंह उर्फ विवेक ने हमला किया था। दावा है कि 26 अगस्त को इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दावा किया कि भाजपा विधायक के डर से परिजन घर में ताला डालकर चले गए हैं। जिला पंचायत सदस्य के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की गई है। प्राथमिकी दर्ज न होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल करने की घोषणा भी ज्ञापन में की गई है। ज्ञापन दिए जाने के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अमित वाजपेयी, विजय बाबू वाजपेयी, पंकज यादव, आशीष वर्मा, परिवेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

भाई की जान को खतरा, सोशल मीडिया पर भड़का रहे : विकास
उधर दूसरी ओर जानलेवा हमले में घायल विधायक के भतीजे अजीत प्रताप सिंह के छोटे भाई सीएसएन डिग्री कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह ने भी पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायत में बताया है कि कुछ लोग मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। इसके कारण उनके भाई की जान को खतरा है। बताया कि आरोपियों के पक्ष में सपा नेता हरिनाम सिंह यादव सोशल मीडिया पर लोगों को भड़का रहे हैं और थाने का घेराव करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही धमका भी रहे हैं। विकास का कहना है कि आरेापियों ने सुनियोजित ढंग से षडयंत्र रचकर भाई पर हमला किया था। उन्हें मृत समझकर मौके पर डालकर भाग गए थे। एसपी से मांग की है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

फोटो-42-विकास सिंह। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें