हरदोई। एसपी केसी गोस्वामी ने शनिवार शाम शहर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए पहुंचे एसपी का इस्तकबाल शहर कोतवाली पुलिस ने एक अलग अंदाज में किया। कोतवाली की फर्श पर कारतूसों से निरीक्षण लिखा गया था। यह देखकर एसपी भी मुस्कुरा दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गारद की सलामी ली। उन्होंने अभिलेखागार का निरीक्षण किया। शस्त्रागार, मालखाना, बंदीगृह आदि का निरीक्षण भी एसपी ने किया। फर्स्ट एड बॉक्स भी देखा। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सिटी अंकित मिश्रा, शहर कोतवाल संजय पांडेय मौजूद रहे।