फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने लोकसेवा आयोग का किया अपमान

Mon, 22 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के प्रभारी की भूमिका में आए विधान परिषद सदस्य व नेता भाजपा दल हृदय नारायण दीक्षित ने प्रदेश में भर्तियों पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग का अपमान किया है।
विज्ञापन


कहा कि योग का जन्म भारत में हुआ और कई सदियों से योग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र संघ में रखा और आज पूरे विश्व में भारतीय ज्ञान का डंका बज रहा है। उन्हाेंने प्रदेश सरकार द्वारा नौकरियों में हुई धांधली का मुद्दा उठाते हुए सरकार की नीतियों को कोसा और भाजपा की उपलब्धियों के बारे में बताया।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि योग में सभी वर्ग के लोग शामिल हों, पार्टी का झंडा लेकर राजनीति नहीं की गई। कहा कि अभियान चलाकर मोबाइल से सदस्यता लेने वालों से एक फार्म पर विवरण भरवाया जाएगा। उन्होंने सपा के मंत्री व कार्यकर्ताओं द्वारा अच्छे अफसरों को काम न करने देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


थानों पर सीधे एफआईआर दर्ज न होने, अराजकता फैलने तथा पुलिस और पत्रकार पर भी हमला होने की बात कही। कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने किसानों के लिए केंद्र से 33 फीसदी प्रभावित रिपोर्ट देने के आदेश पर भी सही रिपोर्ट न देकर किसानों के साथ धोखा किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र व गंगा सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें