फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सपा के नेता की मौत

Sun, 08 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
accident - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
टड़ियांवा (हरदोई)। हरदोई-सीतापुर रोड पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से समाजवादी पार्टी के कोथावां ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह की मौत हो गई। वह अपने गांव गंगापुर से हरदोई लौट रहे थे। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के कोथावां ब्लॉक अध्यक्ष बेनीगंज क ोतवाली क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी संजय सिंह (39) पुत्र पृथ्वीपाल हरदोई शहर में बाबा मंदिर के पास किराये के मकान में रहते थे।

शानिवार को वह कार से गंगापुर से शहर के लिए लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे टड़ियावां थाना क्षेत्र में काकूमऊ गांव के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार चला रहे संजय के सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजय की जेब में मिले मोबाइल से डायल किए गए नंबरों के आधार पर  परिजनों को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विधायक अनिल वर्मा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया। भाई तुलसी ने बताया कि संजय पीडब्लूडी में ठेकेदारी भी करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें