फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी है पॉलिथीन का धंधा !

Sat, 30 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने के बाद भी जिले में इसका उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन भी कार्रवाई का डंडा नहीं चला रहा है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि प्रदेश में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी शासनादेश जारी हो चुका है। कार्रवाई के लिए शासन से जिला प्रशासन को पत्र भी आ चुका है । जिला प्रशासन ने नगर पालिका/ नगर पंचायत/ ग्राम पंचायतों, पुलिस प्रशासन एवं सिटी मजिस्ट्रेट के साथ क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। कुछ अफसरों ने लोगों को जागरूक करने के साथ पॉलिथीन के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई का डंडा चलने का भय दिखा रहे हैं।

क्या कहते है अधिकारी
पॉलिथीन पर प्रतिबंध संबंधी शासनादेश आने के बाद संबंधित अधिकारियों को नगर निकायों और ग्राम पंचायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को लिखा गया है। छापा मार कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी ।
विज्ञापन

 लक्ष्मीशंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी, हरदोई ।

पिहानी नगर पालिका में चला रहे है अभियान
सिटी मजिस्ट्रेट एवं पिहानी नगर पालिका के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र मोहन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वे शहर से लेकर पिहानी नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाकर दुकानदारों को पॉलिथीन आदि का प्रयोग बंद करने को कहा है। चेतावनी दी है यदि इसके बाद भी पॉलिथीन का निर्माण एवं बिक्री पाई जाएगी तो वे डीएम से अनुमति लेकर जुर्माना आदि की कार्रवाई करेंगे ।  


सभी नगर क्षेत्रों में चलना है अभियान
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट / एसडीएम एवं पाली नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने कहा कि सभी नगर क्षेत्रों में अभियान चलाकर पॉलिथीन की बिक्री आदि पर रोक लगाने के निर्देश मिले हैं। इस क्रम में वे जल्द ही पाली क्षेत्र में छापा मार अभियान चलाएंगे ।

शाहाबाद में भी होगी छापेमारी
एसडीएम शाहाबाद एवं प्रभारी अधिशाषी अधिकारी डा. अशोक शुक्ला ने कहा कि पॉलिथीन का उपयोग बिक्री आदि बंद करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है अगर कोई शासनादेश का पालन नहीं करेगा तो नियमानुसार छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी ।

बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां में भी होगी कार्रवाई
एसडीएम बिलग्राम एवं प्रभारी अधिशाषी अधिकारी पीपी तिवारी ने कहा कि पालीथीन पर प्रतिबंध लागू है लिहाजा इस ओर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित होगी ।


बंद कर दे पॉलिथीन की बिक्री नहीं हो सकती है एफआईआर
पॉलिथीन का निर्माण एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ जुर्माने से लेकर एफआईआर तक का प्रावधान है। छापामार टीम गठन से लेकर प्रशासन अब चेतावनी के बजाय कार्रवाई के मूड में है लिहाजा कार्रवाई का डंडा चल सकता है। एडीएम के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आवश्यकता पड़ने पर छापा मारने से लेकर जुर्माना आदि की कार्रवाई होगी ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें