फोटो-28-सिनेमा चौराहा पर जानकारी लेते एसपी अनुराग वत्स। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। गुरुवार की देर रात नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने जिले में विशेष सतर्कता बरती। इसको लेकर लगाई गई ड्यूूटी का औचक निरीक्षण करने एसपी अनुराग वत्स भी देर रात निकले। पुलिस की सतर्कता के चलते कहीं से हंगामे की खबर नहीं आई।
पुलिस अधीक्षक ने शहर में नववर्ष के चलते सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए थे। अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की विशेष ड्यूटी भी लगाई गई थी। देर रात 11 बजे एसपी शहर के अलग-अलग ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के लिए पहुंचे।
शहर के सिनेमा चौराहे पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल यादव, सीओ सिटी विकास जायसवाल और शहर कोतवाल जगदीश यादव को भी दिशा-निर्देश दिए।