फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ठेके निरस्त, तीन फर्में की गईं ब्लैक लिस्टेड

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। धान क्रय केंद्रों पर पर्याप्त श्रमिक न उपलब्ध कराने और खरीदे गए धान के उठान के लिए ट्रक न देने पर एसएफसी के जिला प्रबंधक ने आठ क्रय केंद्रों पर हैंडलिंग और परिवहन का काम कर रही तीन फर्मों के ठेके निरस्त कर दिए हैं। जिला प्रबंधक गंगा प्रसाद ने बताया कि ठेका निरस्त करने के साथ ही फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। केंद्रों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में एक अक्तूबर से धान की खरीद चल रही है। अन्य एजेंसियों के साथ ही आवश्यक वस्तु निगम (एसएफसी) भी जिले में नौ क्रय केंद्र खोलकर धान की खरीद कर रही है।
खरीद सुचारु रूप से होती रहे, इसके लिए केंद्रों पर धान की तौल के लिए श्रमिकों की व्यवस्था व खरीदे गए धान को मिलों तक पहुंचाने के लिए ठेका दिया जाता है। इस बार भी एसएफसी के क्रय केंद्रों पर ठेकेदारों का चयन ई टेंडर प्रक्रिया के तहत किया गया था। केंद्रों पर खरीद जारी है।
विज्ञापन

एसएफसी के 9 क्रय केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य 1 लाख 30 हजार क्विंटल के सापेक्ष अब तक 1 लाख 70 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। फर्म/ठेेकेदारों द्वारा खरीद में सहयोग नहीं किया जा रहा था। जिला प्रबंधक के मुताबिक ठेकेदारों द्वारा केंद्रों पर धान की तौल के लिए श्रमिक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे थे, न ही खरीदे गए धान को मिलों तक पहुंचाने के लिए ट्रक मुहैया कराए जा रहे थे।
समीक्षा के दौरान इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद एडीएम संजय कुमार सिंह ने एसएफसी के जिला प्रबंधक गंगा प्रसाद को ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एडीएम के निर्देश पर जिला प्रबंधक ने हरदोई मंडी, पिहानी, सांडी, माधौगंज व बिलग्राम स्थित 8 क्रय केंद्रों पर खरीद में असहयोग कर रही फर्म मेहर रोड लाइंस, मैसर्स शारदा रोड लाइंस और जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव इंटर प्राइजेज के ठेेके निरस्त कर दिए हैं।
जिला प्रबंधक गंगा प्रसाद ने बताया कि ठेके निरस्त करने के साथ ही संबंधित फर्मों द्वारा केंद्रवार जमा की गई जमानत राशि जब्त कर ली गई है। फर्मों को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है। बताया कि इन सभी केंद्रों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें