फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा : शाहाबाद में बब्बू हुए पास, सवायजपुर से पूरी नहीं हुई आस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई लोकसभा क्षेत्र के चुनावी परिणाम घोषित हो चुके हैं। करीबी संघर्ष के बाद हरदोई सीट भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश ने जीत तो ली, लेकिन तीन विधानसभा क्षेत्रों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, समाजवादी पार्टी को हरदोई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोपामऊ और सांडी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी बढ़त की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सवायजपुर क्षेत्र में सपा को करीबी संघर्ष में पांच से 10 हजार वोट से ही हार की उम्मीद थी, लेकिन यहां हार का आंकड़ा बढ़ गया। अलबत्ता शाहाबाद में पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने अपनी पकड़ साबित करने में कामयाबी पाई। यहां सपा को लगभग छह हजार वोटों की बढ़त मिली।
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ऊषा वर्मा का पूरा चुनाव शाहाबाद, गोपामऊ और सांडी सीट पर टिका था। हरदाेई सदर सीट से उन्हें बढ़त मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी। सवायजपुर में ऊषा वर्मा के चुनाव की बागडोर डॉ. अरुण मौर्य और पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव ने संभाल रखी थी। कहीं न कहीं सपा को भरोसा था कि वह इस क्षेत्र में भाजपा से जीत का अंतर कम कर लेगी। गत चुनाव की अपेक्षा अंतर काफी कम हुआ, लेकिन फिर भी 19 हजार वोटों की बढ़त यहां भाजपा को मिल गई। शाहाबाद की कमान आसिफ खां बब्बू ने संभाल रखी थी। यहां सपा को लगभग 98 हजार वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी यहां तकरीबन छह हजार वोट से हार गए।
विज्ञापन

सांडी क्षेत्र से ऊषा वर्मा को बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद सपाइयों को थी, लेकिन यहां महज 6,100 वोटों की ही बढ़त सपा को मिली। गोपामऊ में भी सपा बड़ी बढ़त का सपना संजोए थी, लेकिन गोपामऊ के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने रणनीति बनाकर काम किया और अंतर महज 2,600 वोटों का ही रह गया। सपा की शाहाबाद से तो आस पूरी हुई, लेकिन गोपामऊ सांडी और सवायजपुर से जो उम्मीद पार्टी को थी वह पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें