फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मौके पर जाकर शिकायत की जांच न करने पर एसपी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। समाधान दिवस में शिकायतें सुनकर निस्तारित करने के लिए अतरौली थाने पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निस्तारण में लापरवाही न बरतने की नसीहत दी। इसी दौरान एसपी ने जनसुनवाई रजिस्टर की जांच की और मौके पर न जाने को लेकर प्रभारी निरीक्षक से नाराजगी जताई। निर्देश भी दिए कि हर शिकायत पर 24 घंटे के अंदर मौके पर जाकर जांच करें।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अतरौली थाने में कुल 28 शिकायतें आईं। इनमें से राजस्व से संबंधित 19 और पुलिस से संबंधित नौ शिकायतें शामिल थीं। पुलिस से संबंधित दो शिकायतों का निस्तारण एसपी ने मौके पर ही करा दिया। जन सुनवाई रजिस्टर की जांच के दौरान पता चला कि 207 प्रार्थना पत्र दर्ज हैं। 169 निस्तारित हो चुके हैं, जबकि 38 मामलों में जांच चल रही है।
प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह के जांच के लिए मौके पर न जाने का पता चलते ही एसपी नीरज कुमार जादौन ने नाराजगी जताई। नसीहत दी कि मौके पर जरूर जाएं। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने भी शिकायतें सुनीं। सांडी में समाधान दिवस में छह शिकायतें आईं, इनमें से तीन का निस्तारण कर दिया गया। हरपालपुर कोतवाली में 18 और अरवल थाने में सात शिकायतें आईं। संडीला के समाधान दिवस में 10 शिकायतें आईं। सवायजपुर कोतवाली में आठ शिकायतें दर्ज की गईं, इनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कासिमपुर थाने में 10 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से छह निस्तारित हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें