हरदोई। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा की गुरुवार को हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि समाजवादी अधिवक्ता सभा के लखनऊ मंडल का अधिवेशन हरदोई में होगा। यह निर्णय लखनऊ में हुई बैठक में लिया गया था। सपा प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश आने के बाद मई के प्रथम सप्ताह में अधिवेशन की तिथि निर्धारित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अधिवक्ताओं की हितैषी है। अब अधिवक्ताओं ने भी ठान लिया है कि वर्ष 2017 में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पाल ने कहा कि जितनी योजनाओं का क्रियान्वयन अधिवक्ताओं के लिए सपा ने किया है अन्य पार्टियों ने कभी नहीं किया। वर्ष 2017 की हुंकार अधिवक्ता अधिवेशन के माध्यम से इसी जिले से भरने जा रहा है।
उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि अब पूरी ताकत से सपा के लिए काम करें और मिशन उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश की ओर ले जाएं। इस मौके पर राजीव कश्यप, साहब हसन, वीरपाल यादव, रमेश कुमार सिंह, कुलदीप यादव, विजय पांडे, जुगुल किशोर, नीतू देवी, सल्तनत फातिमा, प्रदीप कुमार गुप्ता, रामप्रताप यादव, मनोज कुमार पाल, मुनीश, आदित्य कुमार सिंह, अजीत त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।