फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिद्धांत को सौरव गांगुली ने किया सम्मानित

Fri, 07 Apr 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 37
विज्ञापन

- जैविक खेती के प्रयोग करने के लिए सिद्धांत ने किसानों का बढ़ाया रुझान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले में कृषि के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले युवा व्यापारी व कृषि सलाहकार सिद्धांत ठाकुर का जैविक खाद के प्रयोग करने के लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए पूर्व किक्रेटर सौरभ गांगुली ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहर के ऊंचाथोक निवासी सिद्धांत ठाकुर ने किसानों को रसायनिक खाद की जगह जैविक खाद का उपयोग करने व उसके फायदे बता के किसानों को प्रोत्साहित करके जैविक खेती की तरफ अनेको किसानों का रुझान बढ़ाया है। इसके उपलक्ष्य में उनको दिल्ली में जेयु एग्री साइंसेज के उत्तर भारत सम्मेलन समारोह में पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने सम्मानित किया। सिद्धांत ने बताया कि भारत में प्रति वर्ष एक लाख पच्चत्तर हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी केमिकल फर्टिलाइजर के रूप मे सरकार को देनी पड़ती है। साथ ही देश में प्रयोग होने वाला डीएपी, यूरिया व पोटाश जो कि विदेश से डॉलर में आयात करते हैं। इन सभी कारणों से देश की अर्थव्यवस्था तो खराब होती ही है। साथ ही रासायनिक खाद के प्रयोग से मृदा की उर्वरकता को व खत्म होते देख जा रहा है। इससे बचने के लिए जैविक खेती ही आज के दौर में बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें