फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों के नुकसान का मांगा मुआवजा

Fri, 03 Apr 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू (अ) की किसान पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए डीएम को ज्ञापन भेज कर निस्तारण की मांग की गई है। इस दौरान तूफानी हवाओं और बारिश से बर्बाद फसलों के लिए किसानों को शीघ्र सहायता और उनके कर्जों की माफी की मांग प्रमुख रही।
विज्ञापन


साथ ही कटाई के मद्देनजर अग्निकांडों से बचाव को विद्युत आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव की भी मांग उठी। विद्युत उपकेंद्र पर हुई पंचायत में किसानों ने अबकी आंधी-पानी में साठ प्रतिशत तक फसलें बर्बाद होने की बात कहते हुए सरकार से सर्वे के बाद शीघ्र मदद देने के हक में आवाज उठाई।

साथ ही विशेष छूट पर ट्यूबवेल कनेक्शन मांगे गए। इस दौरान डीएम को देने को एक ज्ञापन तैयार किया गया। ज्ञापन में बारिश से फसल बर्बादी पर मुआवजा तथा कर्ज माफ करने, गेहूं के लिए क्रय केंद्र खुलवाने, कटाई के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति का समय बदल कर शाम छह से सुबह छह बजे तक करने।
विज्ञापन


कई गांवों में किसानों के आधार कार्ड की व्यवस्था करने, किसानों को विशेष छूट पर पांच हार्सपावर के ट्यूबवेल कनेक्शन देने, बिजली बिलों में माफी, माइनरों की सिल्ट साफ कर पानी टेल तक पहुंचना सुनिश्चित कराने, शाहाबाद तिराहे से गोपामऊ तक व जहानीखेड़ा तक दोनों मार्गों को ठीक कराने आदि मांग रखी गई हैं।

इस मौके पर रावेंद्र सिंह चौहान, रामचंद्र, प्रेमपाल गौतम, मुनेश्वर, शाकिर, कुंदन, बहादुर सिंह ढिल्लो, रंजीत सिंह, संतोष कुमार, जरनैल सिंह, कश्मीर सिंह, इकबाल सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह, अशोक कुमार व संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें