फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर में मां की पिटाई से नाराज होकर पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार रात हुई घटना के बाद से पुलिस आरोपी को तलाश रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना में इस्तेमाल चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

राधानगर निवासी रामेंद्र सिंह (53) मंडी में पल्लेदारी करते थे। मंगलवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचे थे। इसके बाद पत्नी अंजू की पिटाई करने लगे थे। इकलौते बेटे सत्यम ने इसका विरोध किया था। इस पर सत्यम और रामेंद्र के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान सत्यम ने चाकू से रामेंद्र पर कई वार कर दिए थे। रामेंद्र की मौके पर ही मौत हो जाने पर आरोपी सत्यम भाग गया था। अंजू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे सत्यम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें