फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बालक दौड़ में शिवम और बालिका में विभा अव्वल

विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर हुए कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागी व आयोजक।
विज्ञापन
हरदोई। नेहरु युवा केंद्र मेरा युवा भारत की तरफ से शनिवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में शिवम प्रथम, पंकज द्वितीय और आर्यन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में विभा प्रथम, काजल द्वितीय और आर्यंशी तृतीय रहीं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक भरखनी में सुल्तानपुर गांव के बलभद्र सिंह माध्यमिक विद्यालय में रिटायर्ड नायक सुरेश चंद्र दुबे ने कारगिल युद्ध के संबंध में युवाओं को जानकारी दी। इसमें कहा, युवाओं को देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की सीख दी। शिक्षक गजेंद्र सिंह ने बलिदानी सैनिकों को याद किया।
बलिदानी सैनिकों की याद में सभी ने पौधरोपण किया। संयोजक अभिषेक पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने कहा कि देशहित में युवाओं की सहभागिता आवश्यक है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों और विजेता प्रतिभागियों को अंगवस्त्र स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अजय राजपूत, सोनू चौहान, राजकुमार, सौरभ सिंह, विद्या सागर, सत्यराम समेत प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें