फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कोविड से पिता की मौत के बाद बेटे ने मां से किया फर्जीवाड़ा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोविड संक्रमण की पहली लहर में पिता की मौत होने पर बेटे ने मां के साथ ही फर्जीवाड़ा कर दिया। सामाजिक संस्था का अध्यक्ष फर्जी दस्तावेजों के सहारे बन गया। मां की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी की धाराओं में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लखनऊ के हयातनगर निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह सुनहरे कल की पहल सामाजिक संस्था की अध्यक्ष थीं। व्यस्तता अधिक होने के कारण वर्ष 2009 में संस्था का कार्य पति अरविंद प्रजापति को सौंप दिया था। कोरोना संक्रमण की पहली लहर में 24 अक्तूबर को अरविंद की मौत हो गई थी। इस पर फिर से पुष्पा देवी ने अध्यक्ष का काम संभालने की तैयारी की।
इस पर जब वह अभिलेख लेकर लखनऊ में डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय गईं तो पता चला कि उनके पुत्र सुधांशु प्रजापति ने संस्था की उपाध्यक्ष सुमन के फर्जी हस्ताक्षर कर रजिस्ट्रार के यहां प्रस्ताव भेज दिया और सुधांशु खुद ही अध्यक्ष बन गया। इसकी शिकायत भी डिप्टी रजिस्ट्रार के यहां की गई। आरोप है कि सुधांशु ने धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा कर संस्था के खाते में जमा रुपये हड़पने के लिए पूरी साजिश रची। संस्था का धन भी हड़प लिया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि सुधांशु प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें