फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर सुनीं गईं समस्याएं

Sat, 01 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस पर थानों पर पुलिस और राजस्व टीम के सदस्यों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निदान कराया। जिलाधिकारी ने शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी रमेश मिश्र शनिवार को समाधान दिवस पर शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होेंने कहा कि किसी भी दशा में शिकायतों को लंबित न रखा जाये। उन्होंने राजस्व तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों में दोनों पक्षोें की बातों को सुनकर शिकायत का निस्तारण पंचायती ढंग से कराया जाए और भूमि संबंधी शिकायतों में राजस्व तथा पुलिस विभाग की टीम का मौके पर भेज कर शिकायत का निस्तारण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण तुरंत करा दिया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को शिकायत के निस्तारण के लिए परेशान न होना पड़े। इस मौके पर एसपी उमेश कुमार सिंह ने शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया। इस मौके पर एएसपी बीसी दुबे व पुलिस व राजस्व कर्मी मौजूद थे। इधर, बिलग्राम में एसडीएम पीपी तिवारी ने 10 शिकायतों में 3 का मौके पर निस्तारण कराया। इस मौके  पर एसएसआई प्रेम पाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें