फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांगों ने मांगा सरकारी कार्यालयों में रैंप

Sat, 27 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांगों के आने जाने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में रैंप बनाए जाने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश विकलांग मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। तत्पश्चात जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


 
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोरमा कश्यप ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में विकलांगों के आने जाने के  लिए रैंप बनवाए जाएं।


विकलांगों को चिंहित कर ग्रामों में आवास व शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जॉब कार्ड, अंत्योदय व बीपीएल कार्ड विकलांगों को दिलाए जाएं। इसको लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया जाए।

 
जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकलांग जन कल्याण विभाग में पिछले 2014 को जो पेंशन फार्म जमा कराए गए थे, उसकी पेंशन का भुगतान आज तक नहीं दिया गया है, जिसको तत्काल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने दिल्ली में दी जा रही विकलांग पेंशन का हवाला देकर कहा कि दिल्ली में जहां विकलांगाें को 2500 रुपये पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन



वहीं यहां 300 रुपये पेंशन देकर उनकी खिल्ली उड़ाई जा रही है, इस राशि में बढ़ोत्तरी की जाए। इस मौके  पर राजीव त्रिवेदी, संदीप कुमार, सोलंकी, अश्वनी, राजीव कुमार आदि पदाधिकारी व विकलांग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें