फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से सिपाही घायल

Thu, 14 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/बघौली। बघौली थाना क्षेत्र के नो इंट्री प्वाइंट पर तैनात यातायात सिपाही को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसेे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एसपी सहित पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाही को तत्काल लखनऊ भिजवाया।
विज्ञापन


जनपद रायबरेली के थाना महाराज गंज के ग्राम अशरर्फाबाद निवासी शिव नरायन सिंह(58) यातायात विभाग में हेड कांस्टेबल के रूप में पुलिस लाइन में तैनात हैं। उनको बघौली थाना क्षेत्र में नो इंट्री प्वाइंट पर तैनात किया गया था। उसके साथ एसआई दिलीप प्रकाश मिश्र भी थे।

बुधवार की सुबह नो इंट्री प्वाइंट से एक धान भरा ट्रक आ रहा था। सिपाही ने उसे रोकने का संकेत दिया। मगर ट्रक चालक जब तक ब्रेक लगाता सिपाही उसकी चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एसी उमेश कुमार सिंह, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे जिला अस्पताल पहुंचे और उसके परिजनों को सूचना दी। अफसरों ने घायल सिपाही को पुलिस कर्मियों के साथ ट्रामा सेंटर भिजवाया। पुलिस ने चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक राजू कुमार ने बताया कि वह धान लेकर बिहार से हरदोई जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें