होेली के त्यौहार पर अवकाश व लोगों की जरूरतों के
चलते एटीएम केंद्रों पर ग्राहकों की खासी भीड़ रही। हालांकि , जो लोग एटीएम
सुविधा का प्रयोग नहीं कर रहे उन्हें आज बैंकों में अवकाश के कारण निराश
होना पड़ा, जबकि एटीएम कार्ड होल्डर पैसे निकालने के लिए एटीएम केंद्रों पर
लाइन लगाते नजर आए।
तो कहीं पैसे खत्म होने के कारण कई एटीएम भी सन्नाटे
में दिखाई दिए। त्योहारों के अवसर पर जब बैंकों में अवकाश रहता है, तो
एटीएम कार्ड का प्रयोग बढ़ जाता हैं। इसी क्रम में होली के त्योहार के चलते
बैंकों में अवकाश हैं। जिसके चलते आज एटीएम केंद्रों पर लोगों की खासी
भीड़ रही।
समझा जाता है कि होली के त्योहार पर ज्यादातर खरीदारी होली के एक
दिन पहले होती है। खरीदारी के लिए लोगों ने एटीएम का प्रयोग कर पैसों का
प्रबंध किया। उधर, जो लोग एटीएम कार्ड की सुविधा का प्रयोग नहीं करते हैं,
वे बैंकों में अवकाश के कारण निराश रहे।
एटीएम केंद्रों में एसबीआई की
प्रमुख शाखा के सामने लगे एटीएम पर ज्यादा भीड़ रही, यहां लोग लाइन में लगे
नजर आए। इसके अलावा अन्य एटीएम केंद्रों पर भी लोगों की भीड़ रही।
ज्ञात हो कि शहर में पंजाब नेशनल बैंक की चार, स्टेट बैंक की पांच, बैंक आफ
इंडिया की तीन, इलाहाबाद बैंक की दो शाखाओं के अलावा यूनियन बैंक,
यूनाइटेड बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, ओबीसी, इंडियन बैंक, विजया बैंक, सेंट्रल
बैंक आफ इंडिया, पीएसबी एवं निजी क्षेत्र की एचडीएफसी बैंक की एक-एक शाखा
सहित सहित अन्य बैंकों की शाखाएं हैं।
इन सभी बैंक शाखाओं के करीब ढाई लाख
से अधिक ग्राहक हैं। इनमें लगभग 20 से 25 फीसदी लोग एटीएम कार्ड का प्रयोग
करते हैं।