फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सेक्टर अध्यक्ष को एसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के कोइलाई निवासी भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष ने सांडी थानाध्यक्ष पर पीटने, गाली-गलौज करने और फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच सीओ बिलग्राम को सौंपी है।
विज्ञापन

कोइलाई निवासी भारत राजपूत पुत्र परसादी ने बताया कि 10 नवंबर को सुबह लगभग 10 बजे वह एक कार्य से सांडी बस अड्डा हनुमान मंदिर के निकट खड़ा था। तभी अचानक थानाध्यक्ष सांडी रामलखन, होमगार्ड अखिलेंद्र कुमार और मुंशी लोकेश भट्ट मौके पर पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। इसके बाद लात-घूसों से भारत राजपूत की पिटाई कर दी। बाद में शांति भंग की आशंका में उसका चालान कर दिया। भारत राजपूत ने बताया कि वह भाजपा कोइलाई सेक्टर का अध्यक्ष है और एसओ ने बिना किसी कारण के ही उसकी पिटाई कर दी। पूरे मामले की शिकायत उसने एसपी आलोक प्रियदर्शी से की। एसपी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच सीओ बिलग्राम को सौंपी है। सीओ से जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें