फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेल के एसी कोच से उठा धुंआ, एक घंटा खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ से दिल्ली जा रही अप रूट की लखनऊ मेल के एसी कोच के ब्रेक बाइंडिंग से धुआं उठने पर हड़कंप मच गया। हरदोई स्टेशन पर ट्रेन को रोककर ब्रेक बाइंडिंग में लगी आग को बुझाया गया। इस दौरान ट्रेन एक घंटे हरदोई स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 12229 लखनऊ मेल के करना स्टेशन पास करने के दौरान स्टेशन मास्टर को थर्ड एसी कोच बी-5 से धुआं उठता दिखा। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी मुरादाबाद कंट्रोल व हरदोई स्टेशन को दी। सूचना मिलने के बाद ट्रेन आने से पहले ही स्टेशन अधीक्षक ने स्टॉफ व एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड को बुला लिया। रात 11.57 बजे जैसे ही ट्रेन हरदोई स्टेशन पर पहुंची, स्टॉफ ने कोच के नीचे आग को बुझाया और गर्म हो चुके ब्रेक बाइंडिंग पार्ट को ठंडा किया। टेकिभनकल स्टाफ ने बताया कि कोच के ब्रेक शू चिपकने के कारण गर्म होकर सुलगने लगे थे। लगभग एक घंटे की मरम्मत के बाद ब्रेक बाइंडिंग कोे ठीक किया गया। रात 11.57 बजे स्टेशन पहुंची ट्रेन को 12.57 बजे रवाना किया गया। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि इस दौरान पीछे से आने वाली ट्रेन चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को ट्रैक नंबर दो से पास कराया गया।
ट्रेन रुकते ही कोच में घुसने लगा धुंआ
हरदोई। जैसे ही ट्रेन हरदोई स्टेशन पर रुकी, कोच में तेजी से धुआं भरने लगा। ये देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। अधिकारी यात्रियों को कुछ समझाते इससे पहले ही सभी यात्री बाहर आ गए। लखनऊ मेल के थर्ड एसी कोच बी-5 में 72 यात्री सवार थे। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पहले ही एहतियातन सभी इंतजाम कर लिए गए थे। किसी यात्री को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें