पिहानी चुंगी स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि केंद्र पर गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस मौके पर एसडीएम बिलग्राम पीपी तिवारी ने श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन
किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र से संबंधित झांकियां भी
प्रस्तुत की गई।
सायंकाल सात बजे की मुरली के बाद ब्रह्मभोज का आयोजन हुआ
जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने चावल व दही बड़े का प्रसाद ग्रहण किया।
महिलाओं ने मंगल गीत गाए। कें द्र संचालिका वीके मालती ने कहा कि आज के
परिवेश में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र को समझते हुए उसे अपनाकर जीवन
को सार्थक बनाएं। इस मौके पर वीके लवली, कल्पना, राधा, वंदना, भानू, आनंद
आदि थे।