फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के छह नामांकन

Fri, 20 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय उपचुनाव को लेकर निर्धारित की गई नामांकन प्रक्रिया के दिन गुरुवार को नगर पंचायत गोपामऊ अध्यक्ष पद के लिए छह ने नामांकन कराकर सीट पर अपना दावा ठोक दिया। सपा की ओर से प्रत्याशी बली मोहम्मद ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोपामऊ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के रिक्त पद को लेकर नामांकन की प्रक्रिया एसडीएम सदर के कक्ष में होनी थी। जिसमें छह ने नामांकन करा दावा सुनिश्चित किया। सपा की ओर से प्रत्याशी वली मोहम्मद ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

यह सीट उनके पिता स्व. हाजी करीमुल्ला सिद्धू कुरैशी की आकस्मिक मृत्यु के कारण रिक्त हुई थी। उनको प्रत्याशी बनाने के बाद पर्चा दाखिल करने के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, राम प्रकाश शुक्ला, मनीष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तो इसके अलावा नामांकन कराने वालों में अली मोहम्मद, जाहिद खां, राशिद खां, नफीश खां, मुस्तफीज खां भी शामिल रहे। आरओ की भूमिका में एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता एवं एआरओ के रूप में तहसीलदार सदर एनपी मौर्या ने कमान संभाली।

आरओ ने बताया कि 20 मार्च को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच, 23 मार्च को नाम वापसी, 24 मार्च को प्रतीक आवंटन एवं सात अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना के लिए नौ अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है।

उधर, नामांकन पत्रों की जांच से लेकर नाम वापसी तक गोपामऊ नगर पंचायत अध्यक्ष पर हुए छह में से तीन नामांकन ही मतदान तक बने रहने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि शेष तीन अन्य दावेदारों के डमी कंडीडेट ही बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें