सपा छात्रसभा की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर
हुई, जिसमें मिशन 2017 को सफल बनाने को सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार
गांव गांव करने पर जोर दिया गया। उन्होंने सभी छात्रों को एकजुट होकर
पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराने की बात कही।
सपा कार्यालय पर
छात्रसभा की बैठक में जिलाध्यक्ष रहमत अली मोनू ने कहा कि सभी छात्रों को
मिशन 2017 को सफल बनाकर सीएम अखिलेश यादव को दोबारा प्रदेश की कमान दिलानी
है। छात्रसभा जिला महासचिव धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सभी छात्र एकजुट होकर
पार्टी की नीतियों व योजनाओं को गांव गांव जाकर लोगों तक पहुंचानी होगी।
योजनाओं के प्रचार से लोगों को अवगत कराकर मिशन 2017 के मार्ग को प्रशस्त
करना होगा। कहा कि 2017 में सपा की सरकार दोबारा बनेगी। उन्हाेंने समाजवादी
पेंशन, आवास, स्वास्थ्य योजना तथा कृषि विकास के लिए किए गए कार्यों को
गिनाया।
महासचिव ने बताया कि सीएम ने किसानों की बर्बाद हुई फसलों का
सर्वे करवा केंद्र से दोगुना मुआवजा की धनराशि व गुणवत्तायुक्त बीज देने का
निर्देश दिया है। कहा कि सीएम के इस आदेश को भी लोगों तक पहुंचाया जाए।
कहा कि इसके लिए सभी फ्रंटल संगठन एकजुट होकर पार्टी की नीतियों व योजनाओं
को जनता के बीच जाकर करें।
बैठक में विस अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, प्रशांत
मिश्र, शैलेंद्र सिंह यादव, अंकित शुक्ला, मलिक गुलाम वारिस, मलिक रसीद
हसन, अजीज हसन, हिमांशु त्रिपाठी आदि मौजूद थे।