फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डेंगू से छह माह की मासूम की मौत, तीन बहनें बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य महकमे के आंकड़े भले ही राहत देने वाले हों, लेकिन हकीकत बेहद तल्ख है। डेंगू की चपेट में आकर छह माह की मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी तीन चचेरे बहनें भी डेंगू की चपेट में हैं। खास बात यह है कि स्वास्थ्य महकमे में न तो डेंगू से मौत दर्ज है और न ही एक ही परिवार के तीन और बच्चों के डेंगू की चपेट में होने की जानकारी।
शहर के मोहल्ला बोर्डिंग हाउस निवासी शहनवाज खां का व्यापार बावन कस्बे में है। उनकी छह माह की पुत्री आयशा को तेज बुखार आया था। 13 सितंबर को बरेली में एक चिकित्सक के यहां जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लेकर दिल्ली के एक नामी अस्पताल गए।
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान मंगलवार दिन में लगभग 11 बजे मासूम आयशा की मौत हो गई। शहनवाज खां के छाेटे भाई शोएब खां भी व्यापारी हैं। शोएब की दो पुत्रियां फातिमा (5) और कुलसुम (3) भी डेंगू की चपेट में हैं। शहर की एक प्रतिष्ठित पैथोलॉजी में जांच कराने पर दोनों के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

दोनों मासूमों की हालत अब भी नाजुक है। शहजवान के ही एक और छोटे भाई शबाब खां की पुत्री हादिया (2) को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। बीती 14 सितंबर को शहर की एक पैथोलॉजी में चिकित्सक की सलाह पर डेंगू की जांच कराई गई। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उसका उपचार भी शहर के एक चिकित्सक के यहां चल रहा है। पूरा परिवार शहर के बोर्डिंग में एक साथ रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें