फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बरखेरवा में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के बरखेरवा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से आक्रोश फैल गया। रात को ही अंबेडकर पार्क पर गांव के लोग प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेरवा मजरा चठिया बुजुर्ग में सोमवार की शाम लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली टूटी देख कर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पार्क में जमा होकर विरोध प्रदर्शन किया। रात को ही पहुंचे कोतवाल सुनील दत्त कौल व अतिरिक्त इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को दोषी पर सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने राकेश कुमार निवासी बरखेरिया की ओर से दी गई तहरीर पर गांव के गजराज, केशव दत्त, सत्यकुमार व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया प्रतिमा की अंगुली टूटी थी, जिसकी मरम्मत करवा दी गई है। दो अभियुक्तों गजराज व सत्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें