फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख 67 हजार 185 मतदाता करेंगे आज मतदान

Thu, 10 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानी चुनाव के अंतिम चरण में पांच ब्लाकों के 903 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 25 जोन व 47 सेक्टरों में विभाजित किया है।
विज्ञापन


303 ग्राम प्रधान व 3925 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के लिए गुरुवार को संडीला, कछौना, कोथावां, भरावन व बेंहदर में मतदान कराया जाएगा। क्षेत्र को पांच सुपर जोन, 47 सेक्टर व 25 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर व जोन की जिम्मेदारी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दी गई है।

6 लाख 67 हजार 185 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग 448 मतदान केंद्र व 903 बूथों पर करेंगे। सीडीओ विजय गुप्ता ने बताया कि कछौना व कोथावंा में आठ-आठ सेक्टर बनाए गए हैं तो संडीला में 12 व बेंहदर में 10 और भरावन में नौ सेक्टर बनाए गए हैं। भरावन में सात, संडीला व बेंहदर में पांच पांच तथा कछौना व कोथावां में चार चार जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें