फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छह लोगों की हुई मौत

Sun, 08 Mar 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उधर, ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अतरौली क्षेत्र में होली का सामान खरीदकर अपने पति के साथ घर वापस जा रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के चक निवासी मनीष (15) पुत्र आशाराम अपने चाचा रामखेलावन (17) पुत्र रामलड़ैते के साथ साइकिल से शुक्रवार को होली मिलने पिहानी चुंगी आ रहे थे। रास्ते में गैस एजेंसी के पास कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया।

जहां पर मनीष को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मनीष चंद्रा देवी उमावि विद्यालय पोखरी में हाईस्कूल का छात्र था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। इधर, लोनार क्षेत्र के ग्राम पदमालापुर निवासी रक्ष पाल (21) पुत्र आशाराम शुक्रवार को सवायजपुर कपड़े लेने गए थे।
विज्ञापन


वहां पर वह वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी उसके छोटे भाई हवलदार सिंह ने दिया। इधर, कन्नौज के ग्राम राजापुरवा निवासी नीरज (19) पुत्र मेवाराम सड़क हादसे में घायल हो गए, जबकि मझिला क्षेत्र के खेरवा निवासी रामतीर्थ (35) पुत्र रामलाल।

हरिचंद्र (35) पुत्र मुंशीलाल निवासी आलू थोक कोतवाली शहर, संजीव कुमार (39) पुत्र रामदर्शन निवासी सुभाष नगर कोतवाली शहर, रामजी कश्यप (25) पुत्र राजाराम निवासी न्यू सिविल लाइन कोतवाली शहर, तीन अज्ञात युवक, विकास गुप्ता (15) पुत्र विनोद निवासी सुभाष नगर कोतवाली शहर और गर्विन द्विवेदी (55) पुत्र अरुण द्विवेदी घायल हो गए।

उधर, मझिला क्षेत्र के ग्राम ऐलमपुर निवासी ओमकार (20) पुत्र रूप सिंह का शनिवार को परिवार में कुछ विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह साइकिल लेकर घर से निकले। शाहाबाद क्षेत्र के आंझी स्टेशन के पास नगला कल्लू के पास साइकिल किनारे डाल कर ट्रेन के सामने कूद गया। इससे मौत हो गई।

घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। उधर, देहात क्षेत्र के ग्राम ककवाही निवासी सोबरन लाल (46) पुत्र कढिले शुक्रवार की देर शाम शौच को गए थे। रास्ते में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर देहात देहात क्षेत्र के खदरा के पास शनिवार की दोपहर एक 60 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सफेद कुर्ता धोती पहने हुए थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर शिनाख्त नहीं हो सकी।

उधर, अतरौली क्षेत्र के सोनिकपुर का मजरा मढ़िया की रहने वाली सुखरानी अपने पति भगवानदीन के साथ साइकिल से बुधवार को गोंडवा की बाजार गईं थी। देर शाम बाजार से होली का सामान खरीदकर वह वापस अपने घर को चली। गोंडवा चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे सुखरानी ने दम तोड़ दिया।

भगवानदीन घायल हो गए। ग्रामीणों ने बाइक सवार को दौड़ाया किंतु वह फरार हो गया। सूचना पर परिजन पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। भगवानदीन ने थाने पर कुरेरी निवासी जयशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना इंचार्ज संजय मौर्य ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें