रंगों का पर्व होली जिले में बड़े ही धूमधाम के साथ
मनाया गया। होली की रात वैदिक मंत्रों के साथ होलिका दहन के साथ सुबह लोगों
ने पूजन किया। जिसके बाद हर्षोल्लास के साथ लोेगों ने एक दूसरे को
रंग लगाकर त्योहार की बधाई दीं। धुलेंधी पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर
गुलाल लगाया तथा पानी के रंगों से भी सराबोर कर होली का पर्व मनाया।
रंग
पर्व होली शुक्रवार को जिले में पूरे खुशनुमा माहौल में मनाई गई। गुरुवार
की देर रात सवा 11 बजे से जगह जगह होलिका दहन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ
आचार्याें ने किया। जिसके बाद लोगों ने होलिका पूजन किया। जो सुबह तक चलता
रहा।
होलिका पूजन कर लोगों ने होली की आग को लेकर घर पहुंचे जहां घर की
महिलाओं ने भी होली का पूजन कर घर परिवार में सुख समृद्धि व शांति की
प्रार्थना की। पूजन के बाद छोटों ने अपने बड़े से सुखी व निरोगी रहने का
आशीर्वाद लिया। जिसके बाद धुलेंधी की धूम में सभी रंगों से सराबोर नजर आए।
शुक्रवार को धुलेंधी को लेकर शहर में कई स्थानों पर लोगों ने सजावट कर गीत
संगीत का आयोजन कर जमकर ठुमके लगाए। साथ ही एक दूसरे के अंबीर व गुलाल
लगाकर तथा गले मिल कर रंग पर्व होली की बधाइयां दी। इस मौके पर अभिषेक
शर्मा, अनुग्रह भारद्वाज, मोहित सिंह सोमवंशी, दिनेश आदि मौजूद थे।
उधर, शहर के वैटगंज,
बोर्डिंग हाउस, बाबा मंदिर चौराहा, सिनेमा चौराहा, रेलवेगंज, पिहानी चुंगी,
अशराफ टोला, बिलग्राम चुंगी, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा समेत तमाम
स्थानों पर लोगाें ने होली के पर्व पर बेहतरीन आयोजन कर रंगों से सराबोर
होकर जमकर लुत्फ उठाया।
उधर, रंग बिरंगा होली का पर्व आपसी मेल मिलाप और
सद्भाव का भी प्रतीक है। इसी को लेकर जहां सुबह रंगों से सराबोर रहती है,
तो शाम लोगों को गले लगाने और उन्हें बधाइयां देने में ही गुजरी। शुक्रवार
को भी होली के मौके पर दिन भर रंगों की फुहारें चलती रहीं, तो शाम को
पालिका की ओर से महाराज सिंह पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों
एक दूसरे को गले लगकर पर्व की बधाइयां दीं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने लोगों को गले लगाकर बधाइयां दीं। पूर्व
मत्स्य निगम के अध्यक्ष डा. रामपाल कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश
अग्रवाल व पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बधाइयां दी। समारोह में
फख्रूल इस्लाम फक्कन, अजय सिंह, सुख सागर मिश्र, नरेश गोयल, संजय शर्मा
(संजू) व अमित त्रिवेदी रानू, पारुल दीक्षित, विमलेश दीक्षित, विभू गुप्ता,
अजय टंडन, प्रियम मिश्र, अमित कुमार आदि मौजूद थे।
उधर, पालिका की ओर से
महाराज सिंह पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह में पर्व की शाम गीत व
संगीत के रंगों से सराबोर रही। समारोह में आए म्यूजिकल ग्रुप ने गीतों के
माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। वहीं अंत में ग्रुप के संग आए कलाकाराें
ने नृत्य पेश कर लोगों से तालियां बटोरीं। कार्यक्रम की लोगों ने जमकर
सराहना की।
महाराज सिंह पार्क में जहां एक ओर लोग गले मिलकर पर्व की
बधाइयां देते दिखे, वहीं म्यूजिकल ग्रुप ने गीत संगीत की अनोखी छटा बिखेर
दी। ग्रुप के गायक कलाकारों ने होली खेलें रघुबीरा बृज में होरी खेले
रघुबीरा गीत सुनाकर तालियां बटोरीं। वहीं ग्रुप के गायक ने होरिया में उड़े
रहे गुलाल कहीयो रे मंगेतर से गीत सुनाकर श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर
दिया।