फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घर गिरे, चार लोग घायल

Mon, 30 Jul 2018 11:44 PM IST
hardoi
विज्ञापन
दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लगातार बारिश से माधौगंज, कछौना व हरपालपुर में छह मकान गिर गए। हादसे में चार लोग घायल हो गए और गृहस्थी तहस-नहस हो गई। 

विज्ञापन

माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गौरा निवासी हरिकिशोर मिश्र पुत्र बलराम सोमवार को छप्पर के नीचे बैठा था। सोमवार दोपहर 12 बजे उसकी कच्ची कोठरी भरभराकर गिर गई। उसके बगल में कमरा भी ढह गया। हरिकिशोर मलबे में दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर संजय कुमार ने सीने में अधिक चोट होने के कारण उसे जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। कछौना प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार सुबह हरिनाम पुत्र गंगाराम मौर्य निवासी मवई का कच्चा मकान अचानक गिर गया। राशन सहित अन्य सामान मलबे में दब गया। कस्बे के मोहल्ला ठाकुरगंज पतसैनी निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रामसेवक सिंह की कच्ची कोठरी ढह गई। जिसमें घरेलू सामान दब गया। कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर निवासी राजेंद्र सिह पुत्र राजाबख्श सिंह के घर छत गिरने से उनकी पत्नी मंजू सिंह को काफी चोट आई। वही पूरब खेरा निवासी अरुण कुमार की कच्ची चौपाल ढह गई। हादसे के समय चौपाल में कोई नहीं था। 
विज्ञापन

हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के चौधरियापुर गांव में रावेंद्र का पक्का मकान गिरने से उनकी दो बहुएं कालिंद्री (30 पत्नी अनिल व आरती (26) पत्नी नीलेश मलबे के नीचे दबकर घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें