फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दावेदार हटे, अब 85 मैदान में डटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरण भी होने लगा है। सोमवार को छह लोगों के नाम वापसी के बाद अब जिले की कुल आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 85 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में शामिल जिले में नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हुई थी। जिसके तहत निर्धारित तिथि तीन फरवरी तक 129 लोगों ने नामांकनपत्र दाखिल गए थे।
चार फरवरी को हुई नामांकन पत्रों की जांच में 38 नामांकनपत्र विभिन्न कमियों के चलते निरस्त कर दिए गए थे, जिसके बाद 91 उम्मीदवार बचे थे। नाम वापसी के लिए निर्धारित तिथि सात फरवरी को छह लोगों ने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन

जिसके बाद अब जिले की कुल आठ विधानसभा सीटों के लिए 85 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के अलावा कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी दमखम के साथ चुनाव मैदान में हैं।
इन्होंने लिया नाम वापस
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अनिनाश कुमार ने बताया कि सदर विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार गरिमा अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद से निर्दलीय उम्मीदवार विमल कुमार शुक्ला
विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर से निर्दलीय उम्मीदवार शिखा तिवारी, सांडी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार प्रफुल्ल कुमार तथा बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विनोद कुमार व सुनीता पाल ने नाम वापस ले लिया है। अब चुनाव के मैदान में 85 उम्मीदवार शेष हैं।
रोड शो व जुलूस रहेेंगे प्रतिबंधित
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार रोड शो, पदयात्रा, साइकिल/बाइक/वाहन रैली तथा जुलूस पूर्ववत प्रतिबंधित रहेंगे।
डोर-टू-डोर प्रचार के तहत 20 व्यक्तियों की संख्या भी पूर्ववत बनी रहेगी। रात्रि 8.00 बजे से प्रात: 8.00 बजे तक प्रचार अभियान के संबंध में प्रतिबंध पूर्ववत जारी रहेंगे।
नौ को होगा स्कूटी रैली का आयोजन
सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि शासन स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व में सात फरवरी को तय स्कूटी रैली की तारीख में परिवर्तन कर दिया गया है। अब यह रैली नौ फरवरी को आईटीआई से गांधी भवन तक निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें