पुलिस ने गैर जनपदीय शातिर वाहन चोर को पकड़कर चोरी
की गई छह बाइक समेत एक टाटा मैजिक को बरामद किया। पक ड़ा गया चोर हरदोई,
उन्नाव, लखनऊ तथा अन्य जिलोें में घटनाओेें को अंजाम देता था। एसएसपी
गोविंद अग्रवाल ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस ने रात गश्त के दौरान वाहन चोर गिरोह के सरगना संजय कठेरिया
निवासी रामपुर खजड़ी थाना औरास, उन्नाव को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने
पर उसने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि लखनऊ के मोहल्ला अमीनाबाद,
दुबग्गा, काकोरी, हरदोई के संडीला, कासिमपुर व उन्नाव के औरास आदि जगहों से
वाहन को चुराकर फर्जी आईडी बनाकर बेच देता है।
एएसपी पूर्वी बलरामचारी
दुबे के सामने खुलासा करते हुए संजय ने बताया कि वह पहले बाइक वालों से
दोस्ती करता, फिर उसकी बाइक लेकर फरार हो जाता है। बाद मेें फर्जी आईडी
बनाकर आरटीओ कार्यालय से गाड़ी ट्रांसफर करा देता था। बताया कि बघौली
क्षेत्र से लगभग तीन साल पहले एक टेंपो को चुराकर बेंच दिया था।
संजय
इससे पूर्व वाहन चोरी के मामले में कई बार जेल भी जा चुका है। संजय की
निशानदेही पर अमीनाबाद से एक बाइक, संडीला से एक बाइक व एक मैजिक,
कासिमपुर, औरास व आसीवन से एक-एक बाइक तथा काकोरी लखनऊ से एक बाइक बरामद की
गई।
एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। एएसपी
पूर्वी ने बताया कि चोर को जेल भेजा जा रहा है, साथ ही उसके अन्य साथियों
की तलाश की जा रही है। इस मौके पर संडीला कोतवाल डीपी सिंह, कोतवाल आरपी
सोनकर, एसएसआई चक्रधर पांडेय, एसआई मनोज कुमार, गौसगंज चौकी प्रभारी विनोद
मौर्या आदि मौजूद थे।