फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में जांच को पहुंची एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। न्यायालय के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्रयागराज में दर्ज यौन शोषण मामले के तार हरदोई जनपद से भी जुड़े हैं। इसमें पीड़ित बताया गया एक शख्स हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। एसआईटी ने बेहद गोपनीय ढंग से किशोर के बारे हरदोई और उसके गांव भी पहुंचकर जानकारी ली। पीड़ित के पिता से भी बातचीत की। मामले में पुलिस चुप्पी साधे हुई है और एसआईटी के आने की जानकारी न होने की बात कह ररी है।
विज्ञापन


पीडि़त किशोर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। वह हरदोई में ही स्थित एक गुरुकुल का छात्र है लेकिन गुरुकुल के जिम्मेदारों का कहना है कि किशोर ने व्यक्तिगत परीक्षा के लिए उनके यहां से आवेदन किया है। एसआईटी रविवार रात हरदोई पहुंची। टीम के साथ मामले में वाद दर्ज कराने वाला भी हरदोई आया था। यह लोग शहर के नघेटा रोड पर स्थित दो होटलों में रुके थे। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पीड़ित के पिता से एसआईटी ने जानकारी ली है। शुरुआत में पिता ने इस बारे मामूली जानकारियां दीं। बताया कि एक माह पूर्व उनका बेटा माघ मेला में स्नान करने प्रयागराज गया था। छह दिन पहले वहां से वापस आया है। दोपहर बाद से पीड़ित के पिता ने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने एसआईटी के आने और पूछताछ करने की जानकारी होने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें