फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, बंधुआ मजदूरों की तरह कार्य कर रहे ग्राम प्रहरी चौकीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली क्षेत्र के चौकीदारों ने बंधुआ मजदूरी कराने का आरोप लगाकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। चौकीदारों ने आरोप लगाया कि फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनसे जबरन कार्य करवाए जाते हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू की अगुवाई में कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को ज्ञापन देने से पहले चौकीदारों ने प्रदर्शन किया। संरक्षक महेंद्र व सतगुरु ने कहा कि हम सब चौकीदार के पद पर तैनात तो हैं पर थाने पर व्यक्तिगत कार्य करवाए जाते हैं।
कभी कमरों में बर्तन धुलवाए जाते हैं तो कभी झाड़ू और पोंछा लगवाया जाता है। नाली भी साफ करवाई जाती है। न करने पर मानदेय काटने और नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी जाती है। सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर तोताराम, भूरा, धर्मेंद्र कुमार, लालाराम, वेदपाल, छोटे लाल, सुरेंद्र, बालकराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें