फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साहब, सतही हो रहा समस्या समाधान, लगानी पड़ रही दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। साहब, शिकायतों पर समस्या का समाधान सतही हो रहा है, इससे समस्या निपट नहीं रही है और इसके समाधान के लिए बार-बार दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

ऐसी ही कुछ जानकारी दूसरी बार डीएम के समक्ष पेश हुए बाबटमऊ निवासी गौरी शंकर और पसनेर के कश्मीर सिंह ने दी। गौरा गांव निवासी जन्ने सिंह ने शिकायत की कि उचितदर विक्रेता तीन माह से निशुल्क खाद्यान्न नहीं दे रहा है। ऐसे ही अन्य शिकायतकर्ताओं ने भी अपनी समस्याओं को दर्ज कराया।
तहसील बिलग्राम सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम एमपी सिंह ने आमजन की शिकायतों को सुना। बाबटमऊ गांव निवासी गौरी शंकर ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि नौ नवंबर को आपके (डीएम) निर्देश पर खेत की पैमाइश कराई गई, इसे गलत तरीके से नाप दिया गया। पसनेर गांव निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि वह दोबारा आपके समक्ष पेश हो रहे हैं। बताया कि खेत के पास ही चकरोड पर कब्जा है, लेकिन अभी तक चकरोड कब्जामुक्त नहीं कराया गया है। इस पर डीएम ने तहसीलदार अमित कुमार यादव को निर्देशित किया कि रविवार को (आज) सही पैमाइश कराकर जानकारी दें।
विज्ञापन

गौरा गांव निवासी जन्ने सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि तीन माह से उचितदर विक्रेता खाद्यान्न नहीं दे रहा है। भज्जीपुरवा की रामदेवी ने वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि पैमाइश में सावधानी बरतें। कानूनगो एक खेत पैमाइश करें तो, दूसरे को कम न करें। कार्यशैली में सुधार करें। सही काम न करने से एक समस्या समाप्त नहीं होती और दूसरी समस्या तैयार हो जाती है। फरियादियों की संख्या देखकर डीएम ने ढाई बजे तक सुनवाई की। एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि राजस्व टीम के साथ समन्वय से काम करें। पुलिसकर्मियों से प्रतिदिन बीट के संबंध में जानकारी ली जाए। 221 शिकायतें दर्ज की गईं। संचालन एसडीएम राकेश सिंह ने किया। जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
सदर तहसील में एसडीएम एसके मिश्रा ने शिकायतें सुनी, तहसीलस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नायब तहसीलदार अनेक सिंह ने शिकायतें सुनी। 22 शिकायतें दर्ज की गईं। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार, नई तहसील स्थित सभागार में एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने शिकायतें सुनीं। 70 शिकायतें आईं, इसमें से 14 का निस्तारण हुआ। सीओ सत्येंद्र सिंह, नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव, ईओ विजेता गुप्ता आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील बिलग्राम के धोंधी गांव निवासी राम प्रकाश द्विवेदी ने डीएम को बताया कि खेत की पैमाइश की गई थी, इसमें एक बीघा भूमि कम है। डीएम ने लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश एसडीएम को दिए। इसके बाद डीएम को दीवानी न्यायालय का स्थगन आदेश दिखाया गया। तहसीलदार अमित यादव ने बताया कि इसी भूमि पर स्टे है। इससे लेखपाल का निलंबन बच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें