फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साहब, प्रधान खेत की पैमाइश नहीं होने दे रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। थाना बेहटागोकुल में बेहटाधीरा निवासी किसान ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि साहब, खेत में तालाब भी है। प्रधान खेत की पैमाइश नहीं होने दे रहीं हैं। इस पर डीएम ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि अपनी मौजूदगी में नाप कराएं।
विज्ञापन

बेहटागोकुल प्रतिनिधि के अनुसार डीएम एमपी सिंह और एसपी नीरज जादौन ने शिकायतों को सुना। बेहटाधीरा निवासी मनमोहन ने बताया पैतृक खेत के कुछ भाग पर तालाब है। पड़ोस में ही सरकारी तालाब है। प्रधान ने सरकारी तालाब के साथ खेत पर कब्जा कर लिया है। हल्का लेखपाल मनोज यादव को नाप नहीं करने दे रहे हैं। मोहद्दीनपुर निवासी बिजेंद्र ने भाई पर ही बिना बताए भूमि का बैनामा कराने का आरोप लगाया। बेहटागोकुल निवासी गौरी देवी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में लाभांवित कराने के लिए प्रार्थन पत्र दिया। एसपी नीरज जादौन ने लेखपालों की उपस्थिति रजिस्टर को देखा और हस्ताक्षर के स्थान पर पी शब्द लिखा होने पर नाराजगी जाहिर की। शाहाबाद एसडीएम दीक्षा जोशी, थाना प्रभारी इंद्रेश यादव आदि मौजूद रहे।
हरियावां प्रतिनिधि के अनुसार, एएसपी पश्चिम एमपी सिंह ने शिकायतों को सुना। बताया प्रभारी निरीक्षक से कहा गया है कि राजस्व संबंधी छोटे-मोटे विवाद का एक अलग रजिस्टर तैयार कराएं। हरियावां क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार, समाधान दिवस में 19 मामले आए। तहसीलदार अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार व कोतवाल सुनील दुबे ने शिकातयों को सुना।
विज्ञापन

हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रशिक्षु एसडीएम माधव उपाध्याय ने शिकायतों को सुना। 10 शिकायतें आईं। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। थाना अरवल में नायब तहसीलदार आभा चौधरी ने शिकायतों को सुना।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार, सीओ सत्येंद्र सिंह ने शिकायतों को सुना। 12 शिकायतें आईं। सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार हरपालपुर सीओ रवि प्रकाश सिंह व नायब तहसीलदार राजेश कुमार ने शिकायतें सुनी।कोतवाल राजदेव मिश्रा, राजस्व निरीक्षक प्रमोद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें