फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गोलाफेंक में अमन व हैमर थ्रो में आशुतोष प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। सर्वोदय विद्यालय में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गोला फेंक एवं हैमर थ्रो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गोला फेंक में अमन व हैमर थ्रो में आशुतोष प्रथम रहे।
विज्ञापन


जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मंगला प्रसाद ने बताया कि 27 सितंबर से तीन अक्तूबर तक जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। व्यक्तिगत प्रतियोगिता में बैडमिंटन,कैरम बोर्ड, एथलेटिक्स, कुश्ती शामिल है। जबकि टीम के रूप में कबड्डी,खो-खो,वॉलीबॉल, रस्साकशी आदि खेलकूद प्रतियोगिताएं होगी। शुक्रवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल, ग्राम प्रधान कुंडौरा अरविंद प्रताप सिंह यादव ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर वर्ग में गोला फेंक में कक्षा नौ के छात्र अमन व हैमर थ्रो में कक्षा 11 के छात्र आशुतोष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह जूनियर वर्ग में गोला फेंक में कक्षा आठ के छात्र अभिषेक व हैमर थ्रो में इसी कक्षा के छात्र शिवा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अधिकारियों ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें