फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साहब! वजीफा दिलवा दीजिए, भेजने के बाद समाज कल्याण ने ले लिया वापस

विज्ञापन
फोटो-17-संडीला में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम अनुनय झा व अन्य अ​धिका
विज्ञापन
संडीला/बिलग्राम। साहब! बेटी का वजीफा दिलवा दीजिए। खाते में वजीफा के रुपये भेजने के बाद समाज कल्याण विभाग ने वापस ले लिए हैं। संडीला में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुनय झा से यह पीड़ा नगर के मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी ब्रजेश कुमार वाजपेयी ने शिकायती पत्र देकर बताई। बताया कि पुत्री डीएलएड द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। ऐसे ही बिलग्राम में सीडीओ सान्या छाबड़ा से तेरिया मजरा मढि़या निवासी बुद्धा ने बताया कि उन्हें मृतक दर्शाकर उनकी कृषि भूमि की फर्जी वरासत करा ली गई है।
विज्ञापन

संडीला तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम अनुनय झा ने की। ब्लॉक कोथावां के ऐमा निवासी रघुवीर ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग मकान नहीं बनाने दे रहे हैं। संडीला के आटामऊ गांव निवासी बरसाती ने बताया कि दिसंबर 2024 में गांव के ही बलराम से भूमि खरीदी थी, अभी तक नामांतरण नहीं हो पाया है। डीएम ने शिकायतों के सुनने के साथ ही छह शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करा दिया। 120 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारित किया जाए। एसपी अशोक कुमार मीणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भटिया, सीओ संतोष कुमार सिंह, तहसीलदार अमित यादव, ईओ अनुरुद्ध कुमार, अधिशासी अभियंता एके कनौजिया, सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

बिलग्राम तहसील में सीडीओ ने सुनीं शिकायतें
तेरिया मजरा मढि़या निवासी बुद्धा ने खुद को मृतक दिखाकर फर्जी वरासत करा लिए जाने के बारे में बताया। इसके संशोधन का उन्होंने प्रयास किया तो एक गाटा की भूमि में नाम संशोधित नहीं किया गया। सीडीओ ने तहसीलदार यशवंत सिंह को मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। चंदौली निवासी सुरेश ने बताया कि सुरक्षित सरकारी भूमि पर एक व्यक्ति ने सरसों की फसल बोई है। सीडीओ ने जांच कर नीलामी के निर्देश दिए। सवायजपुर तहसील में एसडीएम मयंक कुंडू ने शिकायतें सुनीं। 27 शिकायतें दर्ज की गईं जिसमें एक का निस्तारण किया गया। तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार देशराज भारती, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें